ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक हुए घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक हुए घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


पट्टी : पृथ्वीगंज बाजार के पास बाइक सवार तीन युवक एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। यह तीनों घायल पृथ्वीगंज के ही रहने वाले थे । बेहद ही नाजुक हालत में इन तीनों घायलों को स्थानीय निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। सूचना मिलते ही युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया ।


यह घटना गुरुवार की सुबह की है जब तीन युवक अतीक, अर्जुन व बंटू एक ही पल्सर बाइक पर पृथ्वीगंज से रानीगंज की ओर जा रहे थे। तभी ईंटों से लदे ट्रैक्टर व ट्राली को ओवरटेक करने चक्कर में यह तीनों ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। और गंभीर हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पृथ्वीगंज स्थित गोमती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया ।तीमारदारी में लगे लोगों ने ही घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। युवकों के घरवालों को इन्हीं लोगों ने सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही ट्रैक्टर व आरोपी चालक की तलाश कर रही है ।