प्रतापगढ़ : जिले के एक मान्यता प्राप्त पत्रकार अभय दास ने एसपी द्वारा अभद्रता करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लिखित शिकायत की है।
प्रतापगढ़ के एसपी शगुन गौतम ने गुरुवार को एसपी आफिस कवरेज करने गए मान्यता प्राप्त पत्रकार अभद्रता की उसका कैमरा सहयोगियों से छिनवाकर पूरा वीडियो डिलीट करवा दिया ।
इस घटना से नाराज जिले के पत्रकार आज से धरना देंगे और एसपी पर मुख्यमंत्री से कार्यवाही करने की मांग करेंगे ।
गुरुवार को एसपी आफिस में फरियादियों की समस्या सुनते समय एसपी द्वारा किये जा रहे दुर्व्यवहार को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करना पत्रकार को भारी पड़ गया। एसपी व उनके सहयोगियों ने उनसे अभद्रता करते हुए उनका कैमरा छीन लिया। पत्रकार के विरोध करने पर एसपी ने उसे मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भेजने की धमकी दी। वर्तमान एसपी के क्रियाकलाप पर आये दिन प्रश्नचिन्ह लगते रहते हैं। एसपी प्रतापगढ़ के कार्यकाल में न तो गंगा के तराई क्षेत्रों में बालू खनन पर रोक लगी, न नशे के कारोबार पर। हरियाणा की अवैध शराब जिले में हर सरकारी ठेके पर बेची जा रही है पर एसपी ने कभी कोई कार्यवाही इन अवैध कारोबारियों पर नहीं की।
जिले के एक काबीना मंत्री के आशीर्वाद से जमकर मलाई काट रहे एसपी शगुन गौतम की अब पत्रकार से दुर्व्यवहार पर जिले के मीडियाकर्मियों से ठन गयी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनपर कोई कार्यवाही होती है या मंत्री जी की कृपा से पुनः एसपी प्रतापगढ़ कुर्सी पर जमे रहेंगे ।
