प्रतापगढ़| भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के पास सत्ता पक्ष के नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के पक्ष में उनका पम्पलैट तथा बिल्ला आदि चुनाव की सामग्रियों को नगरपालिका के संविदा कर्मचारी उनकी वाहन में सवार होकर वार्ड के अनुसार उनका प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं। संविदा ठेकेदार अंशु लाला, स्वयं तो निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह के साथ सत्तापक्ष भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रेमलता सिंह के प्रचार में जुटा है।
 |
| भाजपा से नपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रेमलता सिंह पत्नी वर्तमान नपाध्यक्ष हरि प्रताप सिंह |
साथ ही इस काम में संविदा कर्मचारियों को भी लगा रखा है। जो कि चुनाव के नियमो का सीधा-सीधा उल्लंघन है। यह नियम विरुद्ध और आचार संहिता का उल्लंघन है। जिस गाडी पर ये सवार हैं उस पर करीब दस की संख्या में लोग बैठ कर प्रचार कर रहे हैं, जबकि गई पास में केवल ड्राईवर सहित 5 लोग ही एक प्रचार गाड़ी में चल सकते हैं। सत्तापक्ष के प्रत्याशी होने की कारण से दर्जनो गाड़ियों से हरि प्रताप सिंह पूरा परिवार सहित अलग-अलग वार्डो में प्रचार करते नजर आ रहे रहे हैं। लेकिन नगर कोतवाल आदित्य सिंह को सत्ता पक्ष के प्रत्याशी के द्वारा आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। हालाकि यह कोतवाली से 100 मीटर दूर का ये नजारा है, जिसे देख सामान्य जनता सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रही है और भेदभाव करने का आरोप भी लगा रही है। ऐसे में सिस्टम से निष्पक्षता की उम्मीद लगाना बेईमानी होगी?