वृध्द की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हुई हत्या, सपा नेता समेत 4 पर एफआईआर दर्ज - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

वृध्द की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हुई हत्या, सपा नेता समेत 4 पर एफआईआर दर्ज

वृद्ध को सीने में गोली 
अपनी राइसमील पर बैठे की एक वृध्द की गोली मारकर हत्या कर दी गयी । घटना के बाद परिजनों ने इलाके के एक सपा नेता समेत 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है।


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव निवासी रामअभिलाष यादव शुक्रवार की सुबह अपनी राइसमील पर बैठे थे। तभी असलहों से लैस चार बाइक सवार बदमाशों ने रामअभिलाष पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जब तक ग्रामीण बदमाशों को दौड़ाते तब तक वृद्ध रामअभिलाष की सांस टूट चुकी थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक रामअभिलाष के पुत्र रामकैलाश यादव की तहरीर पर सपा नेता विजय यादव उनके भाई विनोद यादव, सुनील यादव व जयप्रकाश यादव निवासी डाही के खिलाफ आसपुर देवसरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ भिजवाया गया। घटना के संदर्भ में आसपुर देवसरा एसओ राजेश कुमार ने बताया की घटना को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है ।