बहन की डोली उठने के बाद भाई की अर्थी उठी - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 18 नवंबर 2017

बहन की डोली उठने के बाद भाई की अर्थी उठी

मान्धाता: शुक्रवार के दिन बहन की विदाई के बाद मृत एसएसओ की अर्थी उठी। दुख के इस घड़ी मृतक की बहन की विवाह की रस्में हुई। सबेरे नौ बजे परिजन उसके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए इलाहाबाद पहुंचे। ज़िले के मान्धाता के बुआपुर के रहने वाले 45 वर्षीय सोमेश्वर शुक्ल बलिकरनगंज विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर बतौर एसएसओ पद पर नियुक्त थे। इसी महीने उसकी बहन वंदना की शादी पड़ी थी। दिनांक 16 नवम्बर को उसकी बहन की बारात आनी थी। मगर विवाह के एक दिन पूर्व ही उसकी मौत विद्युत झटका लगने से हो गई। इस दरम्यान उसका लाश इलाहाबाद मोर्चरी में रखा गया था। बृहस्पतिवार को शाम गमगीन माहौल उसकी बहन की बारात द्वार पहुंची। किसी प्रकार सादे तरीके से शादी की रस्में पूरी हुई। मृतक परिवार ने सुबह 8 बजे बिटिया की विदाई की। बहन की डोली के बाद भी की अर्थी उठाने का समय आया। परिजन गांव के लोगो के साथ मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए इलाहाबाद को रवाना हो गए।