अवैध शस्त्र की फैक्ट्री बन चुका है अपना जिला प्रतापगढ़, 2 असलहा बनाने वालों युवकों को पुलिस ने पकड़ा - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 18 नवंबर 2017

अवैध शस्त्र की फैक्ट्री बन चुका है अपना जिला प्रतापगढ़, 2 असलहा बनाने वालों युवकों को पुलिस ने पकड़ा

प्रतापगढ़: जनपद में अवैध असलहों की फैक्ट्री में रेड मार कर पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। छापेमारी में कई अवैध असलहों के साथ-साथ कारतूस और उपकरण पाये गए जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस ने आरोपितों को हवालात के पीछे भेज दिया।

जलेसरगंज-रामपुर बावली रोड पर स्थित अपने मकान में ही जलेसरगंज के रहने वाले मोहम्मद अफरीन उर्फ़ शिकारी अवैध तमंचा बनाने का कामकाज करता था। इन बात की जानकारी जब क्राइम ब्रांच के सर्विलांस सेल इंचार्ज विनोद सिंह को हुई तो बृहस्पतिवार रात उन्होंने प्रभारी निरीक्षक लालगंज तुषार त्यागी के संग जलेसरगंज में मोहम्मद अफरीन की इल्लीगल तमंचा फैक्ट्री में छापेमारी की। इस रेड में अवैध तमंच बनाने का गैर-कानूनी काम धड़ल्ले से करने वाले मोहम्मद अफरीन उर्फ़ शिकारी के साथ जेठवारा थाना अंतर्गत सराय मकई के रहने वाले अजय प्रताप सिंह को पुलिस द्वारा अरेस्ट कर लिया गया।

छापे में 5 मैगजीन,32 बोर की दो पिस्तौल, 32 बोर की तीन कारतूस, एक तमंचा 315 बोर और चार कारतूस के साथ लोहे की काफी अर्धनिर्मित नाल और तमंचा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण पकड़ में आया। लालगंज इंचार्ज इंस्पेक्टर तुषार त्यागी जानकारी दी है कि अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी गई, जिसमें जो मौके पर ही अरेस्ट कर लिए गया। पकड़ें गए आरोपियों को कारागृह के लिए भेज दिया गया है।