विधवा मामी को शातिर भांजे ने दिया धोखा, डरा धमका कर संपत्ति करायी अपने नाम - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 18 दिसंबर 2017

विधवा मामी को शातिर भांजे ने दिया धोखा, डरा धमका कर संपत्ति करायी अपने नाम


प्रतापगढ़ - इलाहाबाद के मीरापुर निवासी राजेश श्रीवास्तव ने अपने भाई पर बेवा मामी को डरा धमकाकर कर मामी की सारी सम्पत्ति अपने नाम करा लेने और मामी को मामी के घर में ही बंधक बनाकर मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से मामी को शातिर भाई के चंगुल से मुक्त कराये जाने की मांग की है। साथ ही भाई पर मामी की हत्या कर देने की आशंका जताई है।

राजेश श्रीवास्तव ने शिकायती पत्रों में अपने भाई नरेंद्र श्रीवास्तव पर आरोप लगाया है कि हथिगवां थाना क्षेत्र के रामापुर निवासिनी उनकी मामी शांती देवी बेवा रामचंद्रर श्रीवास्तव संतानहीन हैं। उनके भाई नरेन्द्र श्रीवास्तव ने मामी को डरा धमकाकर मामी की सारी सम्पत्ति की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। आरोप है कि मामी के ही घर में उनका भाई रहता है और मामी को मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा है साथ ही किसी से मामी को मिलने नही दिया जा रहा है। आरोप यह भी है कि रजिस्ट्री में मामी से सम्पत्ति सात लाख रुपये में खरीदने का उल्लेख है किंतु मामी को रुपया नही दिया गया है। राजेश ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में आशंका जताई है कि उनका भाई शातिर किस्म का है जो मामी की हत्या कर सकता है।

पुलिस मिली है शातिर युवक  के साथ 
राजेश का कहना है कि हथिगवां थाने की पुलिस भी उनके शातिर भाई से मिली है। उच्चाधिकारियों के आदेश को दरकिनार कर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। राजेश ने मामी को भाई के चंगुल से मुक्त कराने व मामले की जांच कराये जाने की मांग की है।