घर मे घुसकर युवती से दुराचार का प्रयास, विरोध पर युवती व पिता को पीट कर बदमाश फरार - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 9 जनवरी 2018

घर मे घुसकर युवती से दुराचार का प्रयास, विरोध पर युवती व पिता को पीट कर बदमाश फरार




आसपुर देवसरा: घर में युवती को अकेला देख गाँव के ही युवकों ने घर मे घुसकर बलात्कार का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती व पहुँचे पिता को मारा पीटा। पुलिस ने कार्रवाई का आस्वासन दिया।

     आसपुर थाना क्षेत्र के गाँधीयावां गाँव में सोमवार रात गाँव के ही तीन युवक घर में युवती को अकेली देख घुस गए और युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर करने पर युवती का पिता घर मे गया तो लफंगों ने युवती व उसके पिता को मारा पीटा व पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवती के पिता से तहरीर लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।