डायल 100 की गाड़ियाँ रातभर गस्त करती हैं, फिर भी नहीं रुक रहा चोरों का कहर - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 9 जनवरी 2018

डायल 100 की गाड़ियाँ रातभर गस्त करती हैं, फिर भी नहीं रुक रहा चोरों का कहर



प्रतापगढ़: जनपद में कोहरा बढ़ने के साथ ही चोरों का आतंक भी बढ़ गया है। ठण्ड और कोहरे से लोग रजाई और बन्द कमरों में दुबके रहते हैं, इसका फायदा चोर बखूबी उठाते हैं। एक ही गाँव के दो घरों में एक रात में चोरी होने से पूरा गाँव व आसपास के गाँवों में भी लोग सकते में हैं। इसके अलावा दूसरे थाना क्षेत्र में सेंधमारी करके हजारों की चोरी भी हुई।
      कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सराय रजई गाँव मे चोरों ने राकेश सरोज के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर मे घुसे और सिंगारदान के दराज में रखी चाभी से आलमारी का ताला खोले व गहनों समेत अन्य कीमती सामान चोरी किये साथ ही बगल के बक्से में थैली में रखे 20000 रुपये व कागज़ात कपड़ों के साथ लेकर आराम से घर से निकल गए। कपड़े व कागज़ वगैरा सुबह बगल के खेत मे मिले। घर के सभी लोग सोते रह गए और किसी को ख़बर नहीं हुई। राकेश के घर से हाथ साफ करने के बाद चोरों का हौसला बढ़ा तो आगे राम जतन के घर मे घुस गए। यहाँ से सन्दूक ही उठाकर ले जाने लगे। जाते समय आवाज सुनकर महिलाओं की नींद खुल गयी, महिलाओं ने शोर मचाया तब भी चोर छोटी सन्दूक लेकर फरार हो गए। जिसमें 5000 नकदी के साथ ही कुछ कीमती कपड़े थे। एक ही साथ दो घरों में चोरी की घटना से आसपास के गाँवों में भी दहशत फैल गयी है। सुबह सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाँच किया। पीड़ितों ने मामले की तहरीर भी दिया।

    इसी क्रम में महेशगंज इलाके के गुड़गांव निवासी कमलाकांत के मकान में घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर रात में घुसे चोरों ने महिलाओं के आभूषण व नकदी समेत हजारों का सामान समेट ले गए। सुबह घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
     आखिर ये चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं कि यूपी डायल 100 की दर्जनों गाड़ियों के रातभर घूमते रहने के बावजूद ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का साहस कर पाते हैं।