किसान भाई ऋण मोचन योजना की किसी भी प्रकार शिकायत 20 जनवरी तक आनलाइन दर्ज कराए - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 9 जनवरी 2018

किसान भाई ऋण मोचन योजना की किसी भी प्रकार शिकायत 20 जनवरी तक आनलाइन दर्ज कराए




जिला कृषि अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के समस्त ऋणी लघु एवं सीमान्त किसान भाईयों को सूचित किया है कि बैंक एवं तहसील स्तर से नॉन एन0पी0ए0 योजना अन्तर्गत पात्र किसानों का सत्यापनोपरान्त ऋण मोचन योजनहा का लाभ दिया जा चुका है किन्तु जिन किसान को उक्त योजना के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत है तो वह www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in वेबसाइट पर दिनांक 20 जनवरी 2018 तक किसी लोकवाणी/सहज जनसेवा केन्द्र (साइबर कैफे) से शिकायत आनलाइन दर्ज करा सकते है। शिकायत का आवेदन करते समय पात्रता सम्बन्धित समस्त सूचनायें यथा आधार नम्बर, के0सी0सी0 नम्बर एवं भूमि सम्बन्धी विवरण आदि का अंकन किया जायेगा। आनलाइन प्राप्त शिकायत पत्र के आधार पर जांचोपरान्त जिला स्तरीय कमेटी द्वारा अर्ह पाये गये समस्त किसानों के खाते में धनराशि का अन्तरण के साथ मूल रूप में प्रसारित फसल ऋण मोचन योजना में वर्णित प्रक्रिया के अनुसार जनपद स्तर पर ही निस्तारण किया जायेगा। सम्बन्धित शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत ससमय आनलाइन दर्ज कराना अनिवार्य है। यदि कोई शिकायतकर्ता ऑफ लाइन शिकायत दर्ज कराया है, उन शिकायतकर्ताओं को भी अपनी शिकायत आनलाइन दर्ज कराना अनिवार्य है अन्यथा शिकायत का निस्तारण कर पाना सम्भव नही हो पायेगा।