![]() |
![]() |
| वायरल पोस्टर |
कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल के नेता हरिवंश सिंह पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमे प्रतापगढ़ सांसद को वांटेड बताया है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोगो में चर्चा का विषय है। पोस्टर में छपा है कि हरिवंश सिंह लापता है। इनका पता बताने वाले योद्धा को 501 रुपये नगद ईनाम दिया जायेगा।
आखिर कहाँ है हरिवंश सिंह?
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और अपना दल (सोनेलाल) के गठबंधन से संसदीय क्षेत्र प्रतापगढ़ के मौजूदा सांसद हरिवंश सिंह है। सांसद महोदय नई मुम्बई के नामचीन बिल्डर है। इनका करोड़ों का कारोबार है। नई मुम्बई में कई स्कूल, कॉलेज और फाइव स्टार होटल भी चलाते है। इनका अधिकतर समय मुम्बई और गृह जनपद जौनपुर में बीतता है। दिल्ली में मिला सरकारी आवास और बीच बीच में प्रतापगढ़ आना जाना लगा रहता है।
आये दिन प्रतापगढ़ जनता को शिकायत रहती है कि सांसद जी क्षेत्र को कम समय देते है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके पोस्टर पर सांसद विरोधियों और समर्थकों का कमेंटबाजी जारी है। सांसद विरोधियों ने नाराजगी जाहिर की है, तो समर्थकों ने क्षेत्र में हुए विकास की दलील दे रहे है।
उक्त पोस्टर कांग्रेस नेता त्रिभुवन तिवारी और हसीब अहमद ने जारी किया है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व रायबरेली में सोनिया गांधी, अमेठी में राहुल गांधी और वाराणसी में नरेंद्र मोदी का वांटेड पोस्टर वायरल हो चुका हैं।


