पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेलो/शिविर का विकास खण्डवार आयोजन 07 मार्च से - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेलो/शिविर का विकास खण्डवार आयोजन 07 मार्च से



मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विद्या भूषण सिंह की विज्ञप्ति के अनुसार पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेलो एवं शिविरो का आयोजन क्रमशः विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका के कटकामानपुर में 07 मार्च को, कालाकांकर के हिनाहूॅ में 08 मार्च को, बाबागंज के पुरमईसुल्तानपुर में 09 मार्च को, सदर के पूरेभगवानदास में 10 मार्च को, बिहार के पुवांसी में 12 मार्च को, मान्धाता के उसरापुर में 13 मार्च को, कुण्डा के चकिया में 13 मार्च को, मंगरौरा के लहुरीबजेठी (परशुपुर) में 14 मार्च को, रामपुर संग्रामगढ़ के पूरेछत्तू में 14 मार्च को, आसपुर देवसरा के बैजलपुर में 15 मार्च को, लालगंज के महगुआ में 16 मार्च को, शिवगढ़ के ठठेरी का पुरवा में 16 मार्च को, गौरा के आमापुर बोर्रा में 17 मार्च को, सांगीपुर के राजमतीपुर में 17 मार्च को, बाबा बेलखरनाथ धाम के आनापुर में 19 मार्च को, लक्ष्मणुपर के हण्डौर में 19 मार्च को तथा पट्टी के धूती में 20 मार्च को आयोजित की जायेगी। आयोजित मेलो/शिविरों में पशु पालको को गोष्ठी के माध्यम से पशुपालन सम्बन्धी समस्त जानकारी दी जायेगी। पशुपालको से अनुरोध है कि अपने पशुओं के साथ मेलो/शिविरो में अनिवार्य रूप से भाग ले। पशु पालको के पशुओं का शिविर में निःशुल्क चिकित्सा, बधियाकरण, कृत्रिक, गर्भाधान, बांझपन चिकित्सा, टीकाकरण आदि का कार्य किया जायेगा।