![]() |
प्रतापगढ़| अब तक पुलिस शराब माफिआयो के ठिकाने पर छापेमारी कर तस्करों को पकडती थी, लेकिन इस बार अवैध शराब के मामले में पुलिस पकड़ी गयी है। छापेमारी के दौरान पुलिस के घर से लाखो का अवध शराब पकडे जाने पर लोग दांग रह गए, दरअसल होली के दौरान जिले में पुलिस विभाग में इन्स्पेक्टर के फार्म हाउस पर काफी मात्रा में पुलिस ने अवैध जहरीली शराब कब्जे में किया है। बृहस्पतिवार को रेड मारने के दरम्यान लाखों रुपये की अवैध शराब नवाबगंज कोतवाली अंतर्गत सोनामऊ के एक फार्म हाउस से बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबित कि वह फार्म हाउस कुंडा में नियुक्क्त एक चिकित्सक से पुलिस इंस्पेक्टर के रिलेटिव ने खरीदा था। हालाकि इसमें न प्रतापगढ़ पुलिस में तैनात इन्स्पेक्टर और न ही उनके रिश्तेदार का कोई संलिप्तता पाया गया है।
ज्ञात हो कि प्रतापगढ़ जनपद अवैध शराब का बाजार बन गया है। बुधवार को कुंडा सर्किल के नबावगंज थाना क्षेत्र में फार्म हाउस के समीप एक 10 चक्का ट्रक पर लादी गयी कुल 875 पेटी अवैध शराब स्वाट टीम इंटेलिजेंस विंग और क्षेत्री पुलिस ने संयुक्त रूप से रेड कर बरामद किया।
हरियाणा में बनी शराब का उत्तर प्रदेश से बिजनेस
पुलिस के अनुसार फार्म हाउस के पास से बरामद हुआ शराब को हरियाणा में बनाई गयी है, ऐसा ज्ञात हो रहा है, जिसे अरुणचल प्रदेश में वैधानिक रूप से बेचने की योजना थी। इस रेड में ट्रक सहित 1 ब्रेजा कार, 3 पिकअप, 1 पिस्टल और 5 कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। छापेमारी में अजय सिंह और अरुण सिंह नाम के अभियुक्तों के साथ 5 लोग अरेस्ट किये गए, बाकी के दो लोग मौके से भागने में कामयाब रहे।
मामले में पुलिस का बयान -
SSP बसंतलाल ने मामले में कहा कि अरेस्ट हुए अभियुक्तों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में महेशगंज कोतवाली अंतर्गत पुरमई निवासी बहुचर्चित शराब माफिया सुधाकर सिंह की संलिप्तता है। अब पुलिस सुधाकर की खोज में जुट गयी है। अभियुक्तों ने ये भी कबूल किया की शराब की कैपेसिटी में वृद्धि करने के लिए शराब में हानिकारक केमिकल का भी मिश्रण किया जाता है, जिसके करान शराब और नशीली हो जाती है और अधिक तेजी से अपना काम करती है।
