प्रतापगढ़| रंगों के त्यौहार होली के लिए बेल्हा काफी उत्साहित है। आज होली है, जिसके चलते कल बृहस्पतिवार को गाँव से लेकर शहर तक बाजारो में काफी रौनक देखने को मिली। बेल्हावासियो ने पिचकारी, रंग, गुलाल सहित खाद्य सामग्री की खूब खरीदारी की। खरीदारों की गर्दी के कारण कई जगह जाम की स्थिति भी बनी रही।
गुरुवार के सुबह से ही शहर के अम्बेडकर चौराहे से चौक तक व अजीत नगर से भंगवा चुंगी तक सड़कों के किनारे दुकाने दुल्हन की तरह सजी रही, और खरीददारों होली के लिए आवश्यक सामन, रंग, अबीर गुलाल, पिचकारी आदि कह्रिदने में मशगूल रहे। दोपहर में खरीददारों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि रोड पर पैर रखने तक का जगह नही था। लोगो ने पिचकारी, रंग, गुलाल के साथ-साथ खाद्य पदार्थो व मिठाइयान खरीदने में काफी रुचि दिखायी। खरीददारी और होली की तयारी का यह सिलसिला कल देर शाम तक चला। इसके बाद रात में जिले में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया गया। लोगो ने होलिका दहन करते हुए सभी के सुख व कल्याण की कामना की।