प्रधानाचार्य प्रयास राजकीय अक्षम विद्यालय बृजेश चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि प्रयास राजकीय शारीरिक रूप से अक्षम बालाकों का उ0मा0 विद्यालय प्रतापगढ़ में दिव्यांग छात्रों के लिये शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा 1 से 9 तक प्रवेश प्रारम्भ है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रवेशित छात्रों को पठन-पाठन, यूनीफार्म, चिकित्सा एवं आवासीय सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है। इच्छुक शारीरिक दिव्यांग छात्र जिनकी आयु 6 से 14 वर्ष के बीच हो वे प्रवेश ले सकते है। उन्होने विज्ञप्ति में यह भी बताया है कि प्रवेश में पात्रता हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जो तहसीलदार/ग्राम प्रधान/सभासद/ जनप्रतिनिधि द्वारा जारी, कक्षा 1 से 5 तक विद्यालय/गृह शिक्षा के आधार पर, कक्षा 6 से 9 तक टेस्ट/साक्षात्कार के आधार पर एवं आधार कार्ड की प्रति आवश्यक होगी।