अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, हुई मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 7 अप्रैल 2018

अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, हुई मौत




बार बार वही लिखे की प्रतापगढ़ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बुलंद तो हैं ही इसीलिए तो ये खौफ़नाक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लिखने से अब कुछ नहीं होगा, प्रतापगढ़ की आम और बेचारी जनता को इन सबकी आदत डाल लेनी चाहिए। कल शुक्रवार रात  एक और दुःखद घटना घटी जिसमें प्रतापगढ़ में इलाहाबाद-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर मानधाता थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास प्रापर्टी डीलर आरिफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  हत्या करने के बाद बाइक सवार हमलावर भाग निकले। पुलिस घटना स्थल पर जांच में जुटी हुई है। घटना स्थल पर प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे।
    प्रतापगढ़ जिले के मानधाता थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ उम्र 43 वर्ष, पुत्र स्व. मोहम्मद हई। यह व्यक्ति इलाहाबाद में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था।  लेकिन इलाहाबाद रुकता नहीं था। हर दिन शाम को वह इलाहाबाद से घर आ जाता था। शुक्रवार की शाम आरिफ बाइक से सब्जी लेने पहाड़पुर बाजार गया हुआ था। वहां से जब वह घर लौट रहे था तब हाईवे पर भावलपुर मोड़ के करीब स्थित ईंट-भट्ठे के नजदीक 3  बाइक सवार आए और आरिफ पर फायरिंग शुरू कर दी। जब पहली गोली लगी तो आरिफ चलती बाइक छोड़कर जान बचाने के लिए भागने लगा। लेकिन हत्या के इरादे से आये हमलावरों ने दौड़ाकर उन्हें तीन और गोलियां मार दीं। लगातार गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई और हमेश की तरह  बदमाश विश्वनाथगंज की ओर भाग निकले।    इस तरह बार बार फायरिंग की आवाज सुनने के बाद ईंट-भट्ठे पर मौजूद लोग भागकर आरिफ के पास आए। इसके बाद आरिफ के परिजनों को खबर दी गयी। फिर पुलिस को खबर दी गयी। परिजन व पुलिस  घटनास्थल पर पहुंचे। मन की तसल्ली के लिए आननफानन में आरिफ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलने पर सीओ रानीगंज जेडी मिश्र, मानधाता थाने की फोर्स और डायल 100 के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति देखी, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। वैसे भी प्रतापगढ़ पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में असमर्थ है।