गेहूँ खरीद क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

गेहूँ खरीद क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण



 जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने आज महुली मण्डी स्थित किसान सेवा केन्द्र एवं पी0सी0एफ0 के गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर औचक निरीक्षण करने पहुॅचे। किसान सेवा केन्द्र पर 151.50 कुन्तल गेहूॅ का क्रय किया गया था और पी0सी0एफ0 क्रय केन्द्र पर 157.50 कुन्तल गेहूॅ का क्रय किया गया था, दोनो केन्द्रों पर कुल 8 किसानों ने अपने गेहूॅ बेचे थे। कम खरीददारी होने पर जिलाधिकारी ने केन्द्र के दोनो सचिवो को कड़ी फटकार लगायी और कहा कि वह किसानों से सम्पर्क करके खरीददारी को बढ़ाया जाये। उन्होने कहा कि शासन का निर्देश है कि किसानों से खरीददारी विचौलिये न करने पाये जिसके लिये किसानों से सम्पर्क करके शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीददारी कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने क्रय केन्द्रों पर लैपटाप में फीड की गयी सूची को देखा और गेहूॅ की बोरियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तो सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि प्लास्टिक की बोरी गेहूॅ खरीद के लिये आ रही है। उन्होने क्रय केन्द्रों पर रखी गेहूॅ की बोरियों का भी निरीक्षण किया।