शासन की प्राथमिकताओं वाली 61 बिन्दुओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

शासन की प्राथमिकताओं वाली 61 बिन्दुओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा



तैनाती स्थल में अनुपस्थित रहने वाले डाक्टरों से स्पष्टीकरण व उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाये, जनपद में तैनात 192 डाक्टर व ए0एन0एम0 की तैनाती का विवरण 10 दिन में प्रस्तुत करें-डी0एम0

 शासन की प्राथमिकताओं वाली 61 बिन्दुओं की बैठक आज जिलाधिकारी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0सी0एल0 द्विवेदी से जनपद में तैनात 192 डाक्टरों के तैनाती स्थल के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कि तो वह स्पष्ट जानकारी नही दे सके जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें जनपद में तैनात डाक्टरों व ए0एन0एम0 के तैनाती स्थल का विवरण 10 दिन के अन्दर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये और जो डाक्टरो व ए0एन0एम0 तैनाती स्थल पर जो लगातार अनुपस्थित चल रहे है उनसे स्पष्टीकरण मांगने व उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये कहा। जनपद में संचालित 86 स्वास्थ्य इकाईयों में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और अन्य संचालित इकाईयों पर कितने डाक्टरों की तैनाती की गयी इसका विवरण प्रस्तुत करें व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत कितनी महिलाओं का भुगतान लम्बित है उसका भी विवरण प्रस्तुत करें व भुगतान की कार्यवाही यथाशीघ्र सुनिश्चित करें। भुगतान कार्यवाही में जिस सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक, ए0एन0एम0 द्वारा लापरवाही बरती जा रही है उनके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाये।

 स्वच्छ भारत मिशन नगरीय निकाय के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रगति में सुधार के लिये नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतो के अधिशासी अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वार्डो को ओ0डी0एफ0 घोषित कराये। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूलो चलो अभियान की रैली 11 अप्रैल को जनपद प्रतापगढ़ के स्कूलों में की जायेगी। इसके अलावा बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, शहरी ग्रामीण आवास योजना, कुपोषण मुक्त ग्राम, विद्युतीकरण, स्वच्छ भारत मिशन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग आदि विभागों के कार्यो की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री राजकमल यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकान्त पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।