![]() |
संडवा चंद्रिका रेंज में आने वाले अंतू वन क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी फ़तेह बहादुर खान ने एसपी प्रतापगढ़ को शिकायत पत्र दिया है जिसके अनुसार बृहस्पतिवार की शाम को जब वो अपने कार्यालय के लिए जा रहे थे तो कपासी गाँव के पास पुलिस ने वहां चेकिंग के लिए उनकी कार को रोका। जब वो कागज़ दिखा रहे थे तो शराब के नशे में धुत दरोगा ने उनकी कार में झाँकने का प्रयास किया और कार में बैठी उनकी पत्नी से अश्लील हरकत किया। वन रेंजर द्वारा विरोध करने पर दरोगा ने गालियाँ देते हुए पिटाई करने लगा और कार में रखा बाइक का कागज भी निकाल लिया। वन रेंजर ने एसपी से शिकायत किया कि अगर दरोगा के ख़िलाफ़ उचित कार्यवाही न की गयी तो वह सीएम दरबार में इसकी शिकायत करेंगे।
