![]() |
प्रतापगढ़ : पुलिस, प्रशासन और खुफिया विभाग को जानकारी दिए बिना 6 बांग्लादेशी नागरिक पिछले 6 दिनों से प्रतापढ़ जिले में हैं। पर्यटक वीजा पर आए इन बांग्लादेशियों के प्रतापगढ़ जैसे जिले में 6 दिन रुकने से पुलिस प्रशासन हैरान है, क्योंकि जिले ऐसा कोई पर्यटक स्थल नहीं है कि कोई विदेशी यहाँ पर इतना दिन रुके। 15 अगस्त को लेकर सतर्कता व सावधानी को मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस, LIU और IB की दल ने इन सभी बांग्लादेशियों से पूछताछ की।
जिले के नवाबगंज के दयालपुर लवाना गांव में श्रवण कुमार पटेल के घर रक्षाबंधन के मौके पर उनका साला मनोज जो देहरादून का रहने वाला हैं, आया था। मनोज के दोस्त के रूप में 6 बांग्लादेशी युवक हबीबुल जमाम पुत्र सामें अहमद, मोतिसुर रहमान पुत्र सुटयोन मिया, हबीबुल रहमान पुत्र छुट्टन मियां, जकरिया इस्लाम पुत्र फैजुल इस्लाम, रूबेल मियां पुत्र दिलबर फुकी, सम्राट मियां पुत्र नूर उल हक दिनांक 6 अगस्त को रात में गाँव पहुंचे थे। इन सभी का रुकने का बन्दोस्बस्त मनोज ने गाँव के ही अमृतलाल अग्रहरि के गेस्ट हाउस में किया।
गाँव वालों की सूचना पर लवाना चौकी प्रभारी अमित सिंह ने इन सभी विदेशियों को चौकी बुलवाया। सभी के पास 90 दिनों का पर्यटक वीजा है जो 25 जुलाई से स्टार्ट होता है। प्रतापगढ़ के SP शगुन गौतम ने कहा कि इन लोगों के पास फिलहाल कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है, इनके पास से उपलब्द कागजात और डाक्यूमेंट्स का दूतावास से मैच करवाया जा रहा है।
गल्फ देशों से मनोज का कनेक्शन
मनोज पटेल देहरादून में लोगों को फॉरेन कंट्री भेजने का व्यवसाय करता है। इस बिजनेस के सिलसिले में उसका खाड़ी देशों से रिलेशन है। इसी बीच में उसकी दोस्ती बांग्लादेशियों से हुई थी।
