![]() |
| फोटो: होमगार्ड रूबेन्द्र मिश्र |
अरे भैया पुलिस वाले भी गुंडे हो चुके है अब प्रतापगढ़ में इनका ईगो इतना ज्यादा है कि कोई इन्हें कुछ कह नहीं सकता न अपनी बात रख सकता है। महेशगंज थाना क्षेत्र हीरागंज बाजार में शुक्रवार की शाम जोखू का पुरवा निवासी अन्नू पांडे अपने टेंपो के साथ प्रतापगढ़ रोड पर खड़ा था तभी प्रतापगढ़ की तरफ से सीओ सदर रामाशीष यादव की गाड़ी आती दिखी तो चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ऑटो हटाने के लिए कहा, इसी दौरान वहां थाने का होमगार्ड रूबेन्द्र मिश्र आया और ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, पिटाई के बाद जब ऑटो चालक इसकी शिकायत सीओ सदर रामाशीष यादव व अंडरट्रेनी सीओ रवि सिंह के पास लेकर गया तो वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे पीटा और हिरासत में ले लिया।
ऑटो चालक की पिटाई करने वाले गुंडा होमगार्ड ने इसके पूर्व भी बैंक ऑफ बड़ौदा हीरागंज के असिस्टेंट मैनेजर व ग्रामीण बैंक लखपेड़ा के शाखा प्रबंधक को पीट चुका है |
