रामगढ धाम में बेल्हा के आवलों का हुआ रोपण - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 12 अगस्त 2017

रामगढ धाम में बेल्हा के आवलों का हुआ रोपण


प्रयाग जिले के शंकरगढ़ ब्लाक के विख्यात रामगढ धाम में आज प्रतापगढ़ के प्रसिद्द आंवले की 51 पौधों का रोपण हुआ। रामगढ पर्यटन विकास समिति द्वारा समाज सेवी डॉ० समाज शेखर के मार्गदर्शन में पिछले 1 वर्ष से धाम तथा निकटवर्ती गाँव समाज में विकास व जागरूकता के लिए जन भागीदारी से प्रयास हो रहा है। 


शुक्रवार को इसी संदर्भ में धाम परिसर में बेल्हा के अमृत फल आंवले की 51 पौध रोपित की गई। साथ ही तय किया गया है कि धाम में आंवले की नर्सरी भी लगाई जाएगी जिससे सभी आस पास के गाँव के प्रत्येक घर में आंवला के पौध रोपित कराये जायेंगे। वही रोज नित्य आंवले को खाने की आदत डालने और निरोगी रहने की आदत का सहज विकास किया जायेगा। धाम पर प्रसाद के रूप में भी विकसित किया जायेगा। 
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ० समाज शेखर ने कहा कि रामगढ धाम और शंकरगढ़ का महत्व आंवले के प्रयोग से बढ़ेगा। यह यहां की प्रकृति के अनुकूल है। इससे यहां के जन सामान्य को निजी और व्यवसायिक दोनों स्तर पर फायदा होगा। 

इस मौके पर भ्रस्टाचार निरोधक राष्ट्र के संयोजक अरविंद राय ने कहा कि जन भागीदारी से भ्रष्टाचार के साथ सभी समस्याओं का हल आसानी से हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है जब शंकरगढ़ में आंवले को प्रतिष्ठा मिल रही है। वहीं पर्यावरण सेना के अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय ने कहा कि डॉ० शेखर के नेतृत्व में हम लोग जहाँ इस सुदूर क्षेत्र में आंवले की बाग रोपित कर रहे है कल इसका फल मिलेगा जो समाज को स्वस्थ और सुखी रखेगा। इण्डिया अगेंस्ट पालीथीन के संयोजक अलोक तिवारी ने कहा कि धाम पर आंवले की प्रतिष्ठा संपूर्ण यमुनापार को प्रभावित करेगी जो यहाँ की प्रकृति के अनुकूल है। युवा कवि व संचालक शरद मिश्र ने कहा की जन जन के बीच आंवले को लोक प्रिय बनाएंगे। 
कार्यक्रम में रामगढ धाम के संयोजक इंद्र भान सिंह , इंद्र सेन पटेल, समन्वयक राम भवन सिंह, विकल दास , सरदार बलवंत सिंह, सीता राम, बाबा राम दास और कई ग्राम के प्रधान आदि शामिल थे।