
बाबा बेलखरनाथ धाम प्रमुख पद के लिए एक ही नाम कल भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार जसवंती ने शुक्रवार को दाखिल किया। उनके अलावां किसी और ने इस पद के लिये पर्चा नही भरा है । इस लिये आस लगाया जा रहा है कि उनका निर्विरोध जीतना तय है महज औपचारिकता रह गई है। ब्लाक प्रमुख रही सपा समर्थित नेपाली सरोज के खिलाफ अविस्वास प्रस्ताव आने के बाद उनका रास्ता साफ हो गया था तीन सदस्य प्रशासनिक समिति ब्लॉक प्रमुख का काम कर रहे थे। ब्लाक प्रमुख उम्मीदवार जसवंती देवी कोल्हापुर ग्रामसभा से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इसके प्रस्तावक क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष सिंह व अनुमोदन अरुण प्रताप सिंह है। शुभ अवसर पर पूर्व प्रमुख कमलाकांत यादव ,मीडिया प्रभारी, विनोद पांडे भाजपा नेता सुशील सिंह ,राजकुमार सिंह, बृजेश प्रताप सिंह, अजय सिंह (उर्फ टक्कू ) सिंह ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पट्टी क्षेत्र खेदन लाल जायसवाल , हरीश जयसवाल, लवलेश पांडे, विक्रम प्रताप सिंह, महेंद्र शुक्ला ,भूपेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह, राम प्रताप सिंह ,के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से इस्पेक्टर राजेश कुमार , एसओ कन्हई राज किशोर फोर्स के साथ मौजूद रहे। एआरओ डॉक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए एक ही नामकरण जसवंती का किया गया है। शनिवार 3:00 बजे तक नाम वापसी का समय दिया गया है।