![]() |
कालाकांकर : कालाकांकर विकास खण्ड अंतर्गत नवाबगंज चौराहे से नहर कोठी तक रोड पर बहुत बड़े बड़े गड्ढे हो हो गए थे। इससे सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को आ वगमन में बहुत कठिनाई और दिक्कत झेलना पड़ता था। आए दिन कोई न कोई राहगीर गड्ढों में गिर कर जख्मी हो जाता था। इसकी कंप्लेन स्थानीय लोगो ने ने कई दफा अधिकारीयों और जन प्रतिनिधियों से की, पर किसी ने भी इस समस्या के तरफ ध्यान नही दिया और किसी भी प्रकार की कार्रवाई नही की गई। ऐसे में जब लगा कि कोई भी इस परेशानी का हल नही निकाल पायगा तो शुक्रवार के दिन ग्राम प्रधान रियाज अहमद ने खुद ईट गिरवा कर सड़क को गड्ढा मुक्त करा दिया। ग्राम प्रधान की इस इनिशिएटिव से लोगों और ग्रामीणों ने खूब सराहना की और में गड्ढो से निजात मिलने पर पर ग्रामीण खुश है।
