![]() |
सिटीमें जोगापुर, भुलियापुर, रूपापुर, अचलपुर, अष्टभुजानगर सहित आधा दर्जन से भी ज्यादा जगहों पर शाम से शुरू होकर पूरी रात जुआ खेलने का दौर चलता है। कुछ जगहों पर दिन के उजालों भी जुआ का यह अवैध काम चलता है। इससे इन ऐड संचालकों की बहुत अच्छी कमाई जो जाती है क्योंकि वह जुआ खेलने वालों को पुलिस का रेड न पड़ने का पूरा भरोसा देते हैं। पुलिस इनके ठिकानो पर रेड न मारे, इस हेतु अड्डा संचालक हल्का सिपाही, कोतवाल, चौकी इन-चार्ज, SOG को महीना देते हैं। यही कारण है कि करीब साल भर से जुए के इन सभी अड्डों पर पुलिस का रेड नहीं पड़ा था।
इस प्रकरण की जानकारी आने के बाद पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने भारी तादाद में बल भेजकर जुए के संचालित ठिकानो पर रेड मरवाया। वर्ष भर बाद एकाएक पुलिस का रेड पड़ने से अड्डा संचालक भौचक्के रह गए। इस दौरान जुआरियों में पुलिस को देख भगदड़ मच गई। इस बीच पुलिस ने 3 लोगों को दबोच कर हिरासत में ले लिया है। फिलवक्त कोई भी अड्डा संचालक पुलिस के हाथों नहीं चढ़ा है। अड्डा संचालकों की खोज में देर रात तक पुलिस दल द्वारा जारी रही।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने कहा कि जुए के अड्डो को चलने नही दिया जायगा। अड्डा संचालकों पर खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
