![]() |
पेड़रा गाँव निवासी तौकीर अहमद ने कोतवाली पट्टी में मामला दर्ज कराया है की बरहूपुर निवासी कुद्दुस व आशिक व देवई गाँव के रहने वाले तारिक खान ने ट्रेलर चलाने के लिए उसे अक्तूबर में खाड़ी देश भेजा था। जिसके लिए उसने डेढ़ लाख रूपये दिए थे। वीजा उसे मुंबई में रहने वाले अबू शाद ने मुंबई में ही दिया था। मन में भविष्य के सपने संजोये जब तौकीर वहां पहुँचा, तब उसे बंधक बना कर दुसरे काम करवाए जाने लगे। वहां से किसी तरह जान छुड़ाकर जब वो कुछ दिन बाद अपने गाँव आया तो उसने तारिक से अपना पैसा वापस देने की बात कही जिसपर तारिक ने उसे चुप रहने को कहा साथ ही न मानने की स्थिति में उसे देख लेने की धमकी भी दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है।
स्थानीय निवासियों ने इन घटनाओं की पुष्टि किया और बताया की ये लोग हमेशा यही काम करते हैं। लोगों से उन्हें कानूनी तरीके से काम करने के लिए विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम लेते हैं पर बिना किसी कम्पनी के बुलावे के ही लोगों को फर्जी कागज दिखाकर भेज देते हैं और जब लोग वहां पहुँचते हैं तो उनसे उलटे सीधे काम करवाए जाते हैं और ढंग से खाना पीना भी नहीं दिया जाता है।
