प्रतापगढ़ जनपद में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जायेगा। कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिये मुख्य राजस्व अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में निर्णय लिया गया कि इस दिन प्रातः 6.00 बजे से 6.30 बजे तक प्रभात फेरी का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका द्वारा किया जायेगा जिसमें सम्मिलित होने वाले बच्चे रंग बिरंगे आकर्षक परिधानो में रहेगें तथा उनके हाथ में पेटिंग, तिरंगा झण्डा व बैनर रहेगा। तहसील मुख्यालय पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की देख-रेख में प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 6.30 बजे से 7.00 बजे तक जिला क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर एवं उप जिलाधिकारी सदर द्वारा स्टेडियम के अन्दर 5000 मीटर क्रास कन्ट्री रेस कराई जायेगी जिसमें विजेता को कलेक्ट्रेट में प्रातः 8 बजे पुरस्कृत किया जायेगा। प्रातः 8.00 बजे सभी शासकीय तथा गैर शासकीय भवनों पर ध्वज फहराया जायेगा एवं झण्डा अभिवादन के समय राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ निरपेक्षता, सामाजिक समरसता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द, स्कूल चलो अभियान व साक्षरता दर बढ़ाने की भावना को प्रभावशाली ढंग से लागू किये जाने पर बल दिया जायेगा। कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को सम्मानित किया जायेगा जिसके लिये सम्मान पत्र की व्यवस्था उपजिलाधिकारी सदर द्वारा की जायेगी। सम्मानित किये जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्बन्धित तहसीलदार द्वारा वाहन से लाया एवं वापस पहुॅचाया जायेगा। इस दिन 137 ओ0डी0एफ0 ग्राम के प्रधानों को कलेक्ट्रेट में बुलाकर पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। डी0पी0आर0ओ0 द्वारा की जायेगी। ग्राम कहला, रूरे एवं कालाकांकर शहीद स्मारको पर जिलाधिकारी की ओर से सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा तथा वृक्षारोपण भी किया जायेगा।
प्रातः 9.30 से 10.00 बजे तक जिला अस्पताल में गरीब, बीमार बच्चों व महिलाओं को जिलाधिकारी द्वारा फल वितरित किया जायेगा जिसकी व्यवस्था मुख्य चिकित्सा अधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा की जायेगी। उसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा कारागार का निरीक्षण तथा बच्चों एवं बीमार कैदियों को फल वितरित किया जायेगा तथा वृक्षारोपण भी किया जायेगा। प्रातः 10 बजे समस्त शैक्षणिक संस्थाओ में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, समस्त शहीदो सहित देशभक्तो के जीवन शैली के प्रेरक प्रसंगो के सम्बन्ध में भी अवगत कराया जायेगा। विचार गोष्ठी एवं संवाद, निबन्ध लेखन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क पुस्तको का वितरण, मध्यान्ह भोजन का कार्यक्रम, प्रत्येक विकास खण्ड में स्थित विद्यालयो के छात्रों तथा जन सामान्य की मानव श्रृंखला निकाली जायेगी। अपरान्ह 3 से 4 बजे तक अधिकारियों एवं पत्रकारो के मध्य स्टेडियम में बालीबाल की प्रतियोगिता होगी जिसके आयोजक क्रीड़ाधिकारी होगे। अपरान्ह 4 बजे जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन हादीहाल में किया जायेगा। अपरान्ह 5 बजे हादीहाल में स्वाधीनता दिवस पर देशभक्तो, अमर बलिदानियो की जीवन शैली पर विचार गोष्ठी की जायेगी। गोष्ठी में राष्ट्रीय तिरंगे झण्डे का महत्व बताया जायेगा। धर्म निरपेक्षियों के मूल आवश्यकताओं व विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुये यह प्रेरणा दी जायेगी कि समाज व राष्ट्र के प्रति आन्तरिक भेद-भाव को भुलाकर सद्भावना से कार्य किये जाने में ही राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त होगा। शासन द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों के सम्बन्ध में चर्चा की जायेगी।
