प्रमोद तिवारी ने सुनी जनसमस्याएं और कहा कांग्रेस की योजनाओ में निहित है देश का कल्याण - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 20 सितंबर 2017

प्रमोद तिवारी ने सुनी जनसमस्याएं और कहा कांग्रेस की योजनाओ में निहित है देश का कल्याण


लालगंज, प्रतापगढ़| मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज कैंप कार्यालय पर अपनी बेटी व विधायिका आराधना मिश्रा उर्फ़ मोना के साथ जनता की समस्याओ की सुनवाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से रामपुर खास मे चल रहे  विकास की योजनाओं की जानकारी भी ली। संयुक्त अधिवक्ता संघ के प्रेसिडेंट देवीप्रसाद मिश्र की अगुवाई में चकबंदी कार्यालय को संचालित कराने के लिए अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन भी सौंपा। ब्लॉक प्रमुख, लालगंज के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के एक दिन पूर्व ही कुछ BDC सदस्यों ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व विधायिका मोना से खुद की सुरक्षा की मांग की। प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ हुई मीटिंग में कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में चालू हुई योजनाओं के माध्यम से ही भारत को आगे बढ़ाया जा सकता है। विधायक और उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव आराधना मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।