प्रतापगढ़ पुलिस और राजस्व विभाग से परेशान है बेल्हावासी - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 20 सितंबर 2017

प्रतापगढ़ पुलिस और राजस्व विभाग से परेशान है बेल्हावासी



प्रतापगढ़| तहसील दिवस को दर्ज हुई शिकायतों को देखें तो मालूम चलता है कि प्रतापगढ़ की ज्यादातर जनता पुलिस तथा राजस्व विभाग से तंग और परेशान है। लोग पुलिस पर आरोप लगाते है कि पुलिस मुकदमे दर्ज नहीं करती है और यदि करती है तो बेगुनाह लोगों को उस केस फंसा देती है। कुछ ऐसी ही कम्प्लेंट्स का मानो अंबार लग गया है। इसी प्रकार रेवेन्यु डिपार्टमेंट में पैमाइश से लेकर वरासत दर्ज करने तक सभी स्तरों पर करप्शन से बेल्हा की जनता परेशान हैं। मंगलवार के दिन तहसील दिवसों में कुल १२५ से ज्यादा शिकायतें पुलिस प्रशासन से जुडी थी जबकि न्यूनाधिक लगभग इतनी ही शिकायते राजस्व विभाग से सम्बंधित रहीं।