500 रुपये के चक्कर में नप गया लेखपाल - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 20 सितंबर 2017

500 रुपये के चक्कर में नप गया लेखपाल



कुंडा, प्रतापगढ़| ईमानदारी का बड़ा-बड़ा लेक्चर झाड़ने के बाद भी अफसर, कर्मचारी घूस और रिश्वतखोरी करने से चूक नही रहे हैं। विशेषकर तहसीलों में वरासत दर्ज कराने में भ्रष्टाचार तो रुकने का नाम ही नही ले रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कुंडा पधारे जिले के नव नियुक्त DM शंभु कुमार के सामने कमलेश सरोज जो महेवा मलकिया, ग्राम चेतरा का रहिवासी है, ने लेखपाल मेवालाल के विरुद्ध कम्प्लेन कर दी। और कहा कि लेखपाल मेवालाल ने ५०० की घूस लेने के बाद भी वरासत दर्ज नहीं की है। इस बात से जिलाधिकारी बहुत नाराज हुए और उन्होंने SDM से रिश्वतखोरी के आरोप में लेखपाल मेवालाल को फ़ौरन सस्पेंड करने के निर्देश दिए।