मंदिर के लिए भूमिदान करने वाले मुस्लिम भाई का हुआ सम्मान - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 20 सितंबर 2017

मंदिर के लिए भूमिदान करने वाले मुस्लिम भाई का हुआ सम्मान



कुंडा, प्रतापगढ़| कुंडा, प्रतापगढ़| मंगलवार को जिले के कुंडा तहसील अंतर्गत साहूमई में आपसी सौहा‌र्द्र की मिसाल रखने वाले मोहम्मद आमिर को ग्राम वासियों और प्रदीप कुमार पांडे उर्फ़ रोहित द्वारा सम्मानित किया गया। हिंदूवादी संगठन विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री उमाकांत द्विवेदी ने मो० आमिर को पुष्प माला पहनाया। इस दौरान बताया कि लोक सहयोग से मन्दिर का निर्माण काम प्रारंभ कराया जाएगा। वकील संजय पांडेय, सतीश तिवारी, सतीश मिश्रा, अनूप पांडेय, सूरज पटेली, लवलेश मौर्य, फूलचंद्र पटेल, रवि सोनी, मोहन मौर्य, सुभाष शुक्ल, गोलू शुक्ल, विनोद शुक्ला, अनिल चौरिया, अनिल मिश्रा, बृजेंद्र पांडेय, जसवंत सिंह, आशीष मौर्य ने विचार व्यक्त किये।

मो० आमिर के सपने में भगवन श्री राम 
ज्ञात हो की लगभग दो हफ्ते पूर्व जिले के कुंडा तहसील के साहूमई निवासी मुस्लिम युवक मोहम्मद आमिर पुत्र अब्दुल इकबाल हैदर खां ने दावा किया कि उसके सपने में भगवान श्री राम चन्द्र ने दर्शन दिया और मन्दिर बनवाने की प्रेरणा दी। भगवान राम की प्रेरणा पाकर आमिर ने अपने घर के सामने की जमीन मंदिर निर्माण हेतु दान कर दी। इस तरह आमिर ने हिन्दू मुस्लिम एकता का सौहार्द भी स्थापित की। एक मुस्लिम द्वारा हिन्दू मन्दिर निर्माण के लिए भूमिदान जनपद में चर्चा का विषय रहा।