बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन को धर दबोचा चार बाइक बरामद - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन को धर दबोचा चार बाइक बरामद


कुंडा, प्रतापगढ़| कुंडा के मानिकपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश हो चुका है। मोटरसाइकिल चुराने वाले गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा है। मानिकपुर थाना के अध्यक्ष ए०के० मिश्रा ने कहा कि मेला मैदान पर SI उदय प्रताप, SI कृपा शंकर राय सहित अन्य पुलिस कर्मचारी ने मौके पर चारो तरफ से घेराबंदी की। पुलिस को देख कर बाइक चोर भागने लगे लेकिन पुलिस खदेड़ खदेड़ के चोरो को धर दबोचा। तलाशी लेने पर पकड़े गए बदमाशों के पास से 3 अवैध हथिया (तमंचा) व कारतूस जब्त हुआ। पकडे गए चोरो को पुलिस स्टेशन लाया गया। जहाँ उसने पूछताछ कर युवकों की पहचान ली गई, उन्होंने अपना नाम ताहिर मंगता पुत्र भोदल, गोविन्द मांगता पुत्र बंदू, आशीष मंगता पुत्र दशरथ, सभी बदमाश रामपुर गड़ौली मानिकपुर के रहने वाले है। पुलिस ने जब कठोरता बरतते हुए पूछताछ की तो सब राज उगल दिये। चोरी की एक मोटरसाइकिल मिलिट्री ग्राउंड में झाड़ी में छुपाया था। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में बताया कि वें सब मोटरसाइकिल चोरी का काम करते है। एक मोटरसाइकिल सिविल कोर्ट के सामने से उठा ली थी, जो अघिया गाँव के मुकेश कुमार नामक व्यक्ति की है। दूसरी सुरेंद्र यादव नामक शख्स की मोटरसाइकिल इलाहबाद के फाफामऊ से चोरी की थी। तीसरी मोटरसाइकिल मुगरा बादशाहपुर के रहिवासी ईशू जायसवाल की है और चौथी बाइक के ओनर की खोज की जा रही है। तीनों चोरो का पुलिस ने का चालान कर दिया है।