कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत, कार में सवार हो कर दिल्ली से इलाहाबाद जा रहे 4 लोग मवई गाँव के पास कार पलट ने से जख्मी हो गये। घायलों को कुंडा CHC उपचार के लिए ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने तुरंत इलाहाबाद रेफर कर दिया। दिल्ली के जनकपुरी के रहने वाले 33 वर्षीय संदीप कुमार अपने 27 वर्षीय दोस्त सोमी, 28 वर्षीय अंकितऔर 26 वर्षीय सईद के संग वाया कार इलाहाबाद की ओर जा रहे थे। इस दौरान कुंडा कोतवाली के मवई रेलवे क्रासिंग के समीप उनकी कार ने कण्ट्रोल खो दिया जिससे रोड के किनारे गड्ढे में पलट गयी। इसमें हादसे में 4 लोग गंभीर तौर से जख्मी हो गए। डायल 100 इंचार्ज हृदय शंकर शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे गए डैमेज हुए वाहन से जख्मियों को बाहर निकालकर उपचार हेतु CHC कुंडा ले जाया गया।
image:google
