वेतन रुकने से स्वाथ्य पर्यवेक्षक की हृदय गति रुकने से मृत्यु - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

वेतन रुकने से स्वाथ्य पर्यवेक्षक की हृदय गति रुकने से मृत्यु

   
 
लक्ष्मणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत स्वास्थ्य पर्यवेक्षक की मृत्यु 20 सितम्बर को ह्रदय गति रुकने के कारण हो गयी। परिजनों ने मुख्य चिकित्साधिकारी पर आरोप लगाया।
    गोविन्द सरोज लक्ष्मणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। 20 सितम्बर को हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गयी। बता दें कि 13 सितम्बर को जिला मलेरिया अधिकारी के आदेश पर गोविन्द अपनी टीम के साथ क्षेत्र में दवा छिड़काव के लिए गए थे, उसी दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य चिकित्साधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंच गए और स्वाथ्य पर्यवेक्षक (Health Supervisor) को केंद्र पर न पाकर अनुपस्थित मान कर वेतन रोकने का आदेश दे दिया। हालाँकि इस बारे में परिजन कहते हैं कि स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को अवगत कराया था कि पर्यवेक्षक गोविन्द DMO के आदेश पर छिड़काव के लिए क्षेत्र में गया है, इसके बाद भी CMO नही माने।
    वेतन रुकने का आदेश मिलने के बाद सुपरवाईजर परेशान हुआ था और अपनी फ़रियाद लेकर सम्बंधित अधिकारियों के पास भी गया पर उसकी सुनवाई न हुई, जिससे वो तनाव में रहने लगा। ज्यादा डिप्रेशन की वजह से हृदयगति रुकनी उसकी मौत हुई है।
   परिजनों ने CMO के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कहा है।