आकाशीय बिजली गिरने से माँ बेल्हा देवी मंदिर परिसर के राम जानकी मंदिर का गुम्मद टूटा और छत दरकने से मची खलबली - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

आकाशीय बिजली गिरने से माँ बेल्हा देवी मंदिर परिसर के राम जानकी मंदिर का गुम्मद टूटा और छत दरकने से मची खलबली


शक्ति स्वरूपा माँ बेल्हा देवी मंदिर से आकाशीय बिजली टकराकर पूरब दिशा में राम जानकी मंदिर के गुम्मद पर गिरी जिससे गुम्मद को चीरते हुए नीचे छत को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शाम 8:30 से 9:00 बजे की है। उस वक्त मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जबरदस्त थी। हालांकि आकाशीय बिजली गिरने से किसी के जान माल की क्षति नहीं हुई। सिर्फ मंदिर की गुम्मद और छत ही क्षतिग्रस्त हुई है। मौजूद भक्तों का कहना था कि अकाशीय बिजली जब गिरी तो बहुत दृश्य बहुत ही डरावना था,पर माँ भगवती ने सारी बाधा टालते हुए अपने भक्तों की रक्षा की। उक्त दिल दहला देने वाली दुर्घटना से भक्तों में माँ के प्रति और आस्था बढ़ गई।

मंदिर के इसी भाग पर बिजली गिरी।

आकाशीय बिजली की गिरने की वजह से गुम्बद चीरते हुए छत दड़क गई।

नीचे गिरा पत्थर

मंदिर के गुम्बद का टूटा हुआ अन्य हिस्सा