पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर DM ने किया रवाना - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर DM ने किया रवाना



आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने (15 सितम्बर 2017 से 25 सितम्बर 2017 तक) सुबह 8 बजे बेल्हा के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। जिला स्कूल इंस्पेक्टर डॉ० वृजेश मिश्र के डायरेक्शन में इस रैली को आयोजित किया गया। डॉ० विध्यांचल सिंह तथा डॉ० अनीश ने रैली का संयोजन किया। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल राजकुमार सिंह, उमर जमील, सन्तोष कुमार मिश्र समेत शहर अन्य विद्यालयों के प्रधान्याध्यापक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।