लगातार बारिश से ढहा कच्चा घर, तीन लोग जख्मी - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

लगातार बारिश से ढहा कच्चा घर, तीन लोग जख्मी

file:representational
कुंडा के गाँव भदरी में देर रात जोरदार बरसात से कच्चा घर ढह गया। कच्चे मकान के ढहने मलबे में दबने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। घरवालों ने तीनो को प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया। कल भदरी गांव में देर रात जोरदार वर्षा हुई इस बीच गाँव के ही देव नारायण यादव का मिटटी का कच्चा घर ढह गया। घर के मलबे में दबने से 50 वर्षीय देवनारायण, उसकी 48 वर्षीय पत्नी कलावती और उसकी 20 वर्षीय पुत्री रेखा घायल हो गयी। रात में ही गाँव के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और किसी प्रकार से सब को मलबे से बाहर निकाला। कुंडा नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सभी को इलाज हेतु भर्ती करवाया गया है।

image/google