बैंक के बाहर लकवाग्रस्त वृद्ध की हुई मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

बैंक के बाहर लकवाग्रस्त वृद्ध की हुई मौत


कुंडा| काफी दिन से बीमार चल रहा एक उम्रदराज व्यक्ति शुक्रवार को सबेरे उपचार के लिए बैंक से  पैसा निकालने के लिए गया था। उसके घर वाले लकवाग्रस्त वृद्ध को टेम्पो से लेकर बैंक गये थे। एकाएक उसकी स्थिति ख़राब हो गयी और बैंक के बाहर ही उसने दम तोड़ दिया। जनपद के महेशगंज थाना अंतर्गत ग्राम गोगहर का 45 वर्षीय कलेसर सरोज काफी दिन से बीमार चल रहे थे। उनके उपचार के लिए पैसे की आवश्यकता थी। कलेसर सरोज का लखपेड़ा ग्रामीण बैंक में बैंक खाता था। शुक्रवार के दिन घर वाले उसे एक टेम्पो में बिठाकर लखपेड़ा स्थित ग्रामीण बैंक गए। जब वो पहुंचे थे तब बैंक खुला नही था। परिजन बैंक के बाहर बैंक के खुलने की प्रतीक्षा करने लगे। एकाएक सरोज की हालत ज्यादा बिगड़ और मौके पर देखते-देखते उसकी मौत हो गयी। मृतक वृद्ध के घर वाले बैंक के बाहर ही जोर-जोर से रोने-बिलखने लगे। सरोज के अकाउंट में 1 या 2 दो हजार रुपये थे। बाद में घर वाले लाश को घर ले कर चले आये।