![]() |
कुंडा, प्रतापगढ़| प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र में गोली से घायल बीडीसी सदस्य के चाचा की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात एस०आर०एन० हॉस्पिटल में मौत हो गई। मौत की खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। बुधवार को कुंडा के फतनपुर के बीरापुर गाँव के रहने वाले बीडीसी सदस्य गुलहसन के 32 वर्षीय भाई अब्दुल उर्फ़ कोतल और उनके 45 वर्षीय चाचा मिनहाज उर्फ़ कितूर को गोली मार दी गयी थी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सको ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। दोनों जख्मियों को पडोसी जनपद इलाहाबाद के एसआरएन हॉस्पिटल में इलाज के खातिर एडमिट कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दरम्यान रात को BDC के चाचा मिनहाज उर्फ़ कितूर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद BDC के घरवालो ने गोली मारने के आरोपित ग्राम छानापार के रहने वाले रवि सिंह उर्फ़ बंटी और ग्राम वनराही के रहिवासी शिव कुमार गिरि उर्फ बाबा के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।
