 |
| अभियान चलाते सदस्य |
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर पेट्रोल एवं डीजल के लगातार मूल्य वृद्धि के खिलाफ ब्लाक मानधाता में ब्लॉक अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे आम जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा मूल्य वृद्धि के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला कहा कि कच्चे तेल इतने कम दामों में मिल रहे तब भी मोदी सरकार डीजल और पेट्रोल की वृद्धि बढ़ाती जा रही है इस पर जनता इनको जवाब देगी इसके पहले जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय कच्चे तेल के दाम बहुत ही ज्यादा थे तब भी कांग्रेस की सरकार 70 से 75 रुपए लीटर तेल देती थी लेकिन जब से मोदी जी की सरकार आई है कच्चे तेलों में लगातार गिरावट आई है उसके बाद भी 70 से 75 रूपय लीटर पेट्रोल दिया जा रहा है यह लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है इस अवसर पर अपने संबोधन में ब्लॉक अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है । छिनैती लूट मर्डर महंगाई में बाढ़ सी आ गई है इस हस्ताक्षर अभियान में रामचरण प्रजापति, ओमप्रकाश, बब्बन सिंह, शिव बहादुर सिंह, राहुल मिश्र, बजरंगी सिंह, रंग बहादुर सिंह, लल्लन दुबे, रजनीकांत, दददू अग्रहरी,चन्दन, खान, शिव कुमार यादव, अशोक मिश्रा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : रवि अग्रहरि (मानधाता)