 |
| file: representational |
प्रतापगढ़| जिले में बुधवार को भी विकास भवन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना एवं प्रदर्शन जारी था। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेशाध्यक्ष सुषमा कुरील के नेतृत्व में चल रहे धरने में उन्होंने आर-पार की लड़ाई का घोषणा की है। कुरील ने कहा कि सहायिकाएं, आंगनबाड़ी तथा मिनी आंगनबाड़ी को सरकार को शासकीय कर्मचारी का ओहदा प्राप्त होना चाहिए। निरंतर कई सालों के आन्दोलन के बाद भी केवल इन्हें अब तक आश्वासन ही दिया गया है। संघ की जिलाध्यक्ष बबिता सिंह ने कहा, "प्रमुख सेविका के पोस्ट पर आंगनबाड़ी को प्रमोशन दी जाये। प्रधानों का हस्तक्षेप पोषाहार वेरिफिकेशन में ख़त्म होना चाहिए। सरकार की योजनाओं का लाभ आंगनबाड़ी को भी मिलना चाहिए।" डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी शीला सिंह ने मांग की कि आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को वेतन का भुगतान सुव्यवस्थित ढंग से हर महीने होना चाहिए। इस दौरान ऊषा सिंह, कुसुम गुप्ता, रीना सिंह, आशा देवी, शीला त्रिपाठी, नीतू श्रीवास्तव, सुशीला शुक्ला, रानी पुष्पाकर, माधुरी, सुमनबेन, चन्दा, कंचन पांडेय आदि मौजूद रहीं। प्रदेश अध्यक्ष सुषमा कुरील ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ओर से प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 अक्टूबर धरना प्रदर्शन होगा।