सेवा से निकाले जाने के आदेश से असंतुष्ट आशा बहुओं ने जताया आक्रोश - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 21 सितंबर 2017

सेवा से निकाले जाने के आदेश से असंतुष्ट आशा बहुओं ने जताया आक्रोश


प्रतापगढ़| बुधवार को प्रतापगढ़ के विकास भवन में धरना प्रदर्शन पर बैठी आशा बहू कर्मचारी संघ ने भी में अपनी आवाज बुलंद की। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट आशा सिंह ने जिला प्रशासन के उस आदेश पर आक्रोश और असंतोष जताते करते हुए सरकार के फैसले की निन्दा की, जिसमें पल्स पोलियो का बहिष्कार करने वाली आशा बहुओं की पहचान कर सेवा से अलग अथवा सेवा से मुक्त करने की कार्यवाही करने को कहा था। बहिष्कार का फैसला पहले से एलान किया गया था और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इत्तला किया गया था। उन्होंने कहा कि हम सभी आशा बहुओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाना चाहिए और सुव्यवस्थित रूप से हर महिना कम से कम 18,000 रुपये बतौर मानदेय दिया जाए। जिला इन-चार्ज सुमन मिश्रा ने कहा कि ANM के खाली पोस्ट पर आशा बहुओं की प्रमोशन की जाए। पल्स पोलियो के दौरान परिश्रामिक के रूप में दिए जाने वाले 75 रुपये को बढ़ाकर 300 रुपये किया जाए, ऐसी मांग की। जिला सेक्रेटरी आशा लता सिंह ने कहा कि आशा बहुओं को प्रधानमंत्री आवास, लोहिया आवास, शौचालय निर्माण जैसी सभी प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं के पात्रता के अंतर्गत लाया जाए, जिससे इन्हें भी इसका लाभ प्राप्त हो सके।

image:google