![]() |
रानी शुक्ला (26वर्ष) पत्नी रितेश शुक्ला महेशगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गाँव के निवासी हैं। बुधवार देर रात मकान के अंदर से रीता शुक्ला की चीख पुकार सुनकर अंदर पहुँचे परिजनों ने देखा कि रीता आग की लपटों में घिरी है। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर तुरन्त ही इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
