रानीगंज: लापरवाही से रेल लाइन पार करने के चक्कर मे एक महिला की मौत हो गयी। महिला की शिनाख्त नही हो सकी।
गुरुवार सुबह वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ रेल मार्ग पर रानीगंज थाना क्षेत्र के चिरकुट्टी अमहटा के पास एक महिला वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला रेल लाइन पार कर रही थी। लापरवाही के नाते वो आती हुई ट्रेन नही देख पाई जिससे उसको ट्रेन से जोरदार टक्कर लगी और उसकी मृत्यु हो गयी। महिला की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिससे काफी भीड़ हो गयी थी। इसी कारण जोधपुर से आ रही मरुधर एक्सप्रेस को दांदूपुर स्टेशन पर करीब एक घण्टे रोके रखा गया।