खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर से कुचल कर हुई बच्चे की मौत, मचा कोहराम - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 13 नवंबर 2017

खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर से कुचल कर हुई बच्चे की मौत, मचा कोहराम

खेत की जोताई के दौरान पिता के साथ ट्रैक्टर पर बैठा मासूम झटका लगने से गिर गया। जब तक ट्रैक्टर रोका जाता मासूम पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। हथिगवां थाना क्षेत्र के नाहर गांव निवासी गुलाब गुप्ता सोमवार को अपने खेत की ट्रैक्टर से जोताई करवा रहा था। ट्रैक्टर पर उसका चार वर्षीय बेटा अमन भी बैठा था। ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से उसे झटका लगा और वह नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया मासूम के ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को आनन-फानन में परिजन सीएचसी कुंडा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।