![]() |
महेशगंज थाना अंतर्गत आने वाले छत्ता का पुरवा गांव में रविवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक मदन यादव व रामसुमेर यादव के घर में जा घुसा। घर के पीछे के कमरों में घर के सभी लोग सो रहे थे। इस कारण कोई घटना के चपेट में नही आया। वहीं इस हादसे में मकान के आगे का भाग पुर्णतः क्षतिग्रस्त हो चुका है। शोरगुल मचने पर आस-पास के लोग दौड़े आये और घर के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद ट्रक चालक को गाँव वालो ने पकड़ लिया और नशे में धुत्त चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। महेशगंज SO हरिनाथ भारती ने कहा कि घटना के वक्त ट्रक चालक नशे के हालत में था। केस दर्ज कर उसे हवालात भेजा जाएगा।
