नगर पंचायत अंतू से अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी का वाहन सीज, चार लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 14 नवंबर 2017

नगर पंचायत अंतू से अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी का वाहन सीज, चार लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

 
गड़वारा : आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नगर पंचायत अंतू में सपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी और उनके तीन समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों पर बगैर अनुमति के वाहन में लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार करने में पुलिस ने यह कार्रवाई की गयी है। अंतू से सपा प्रत्याशी रामशिरोमणि वर्मा ने चुनाव अधिकारी ( आरओ ) से बगैर अनुमति लिए अपने बोलेरो वाहन में लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार कर रहे थे। अन्य प्रत्याशियों की शिकायत के बाद उनको यह महंगा पड़ गया। पुलिस ने पास नहीं दिखाने पर सपा प्रत्याशी के वाहन को सीज करने के साथ ही सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा उनके समर्थक सतीश कुमार, सुभाष शर्मा, व राजेंद्र कुमार के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत कोतवाल पान सिंह ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनपर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाएगी ताकि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान हो सके ।