जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि वर्तमान समय में गेहूॅ की फसल अपनी ताजमूल अवस्था को प्राप्त कर चुकी है तथा फसल में प्रथम सिंचाई की जा चुकी है। इस समय गेहूॅ में खरपतवार के प्रकोप का विशेष समय रहता है। गेहूॅ में गेंहुसा एवं जंगली जई से अपने फसल को बचाने के लिये किसान भाई सल्फोसल्फ्यूरान 75 प्रति0 डब्लू0पी0 की 33 ग्राम प्रति हेक्टेयर मात्रा का लगभग 500-600 लीटर पानी में घोलकर बुआई के 20-25 दिन बाद फ्लैटफैन नाजिल से छिड़काव करे। इसी प्रकार चौड़ी पत्ती (बथुआ, कृष्णनील, अकरा-अकरी, सत्यानाशी, जंगली गाजर, प्याजी) खरपतवार के नियंत्रण हेतु किसान भाई 2, 4, डी सोडियम साल्ट 80 प्रति0 डब्लू0पी0 की 625 ग्राम प्रति हेक्टेयर मात्रा का लगभग 500-600 लीटर पानी में घोलकर बुआई के 20-25 दिन बाद फ्लैटफैन नाजिल से छिड़काव करें।
आलू में झुलसा रोग के नियंत्रण हेतु किसान भाई जिनेब 75 प्रतिशत (जेड-78) अथवा कापर आक्सीक्लोराइड 50 प्रतिशत की 3 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी में घोलकर 6-7 दिन के अन्तराल पर 2-3 छिड़काव करें।

