बाघराय मे सैकड़ो लोगों ने तेंदुए को जिंदा जलाया - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 23 दिसंबर 2017

बाघराय मे सैकड़ो लोगों ने तेंदुए को जिंदा जलाया



अब जंगल तो बच नहीं रहे है हर जगह रोड मकान बनते जा रहे हैं।ऐसे में जंगल के जानवर भी मानव आबादी के करीब घूम रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रतापगढ़ बाघराय थानाक्षेत्र इलाके में जंगल से भटककर गांव के पास आ गया तेंदुआ बूढ़ेपुर गांव निवासी चन्दन यादव सुबह अपने आलू के खेत पर गए थे। तभी वहां उन्हें तेंदुआ दिखा जिसके बाद चंदन भागने लगे। इस बीच तेंदुए ने उन्हें पंजा मारकर घायल कर दिया।चंदन उसके बाद शोर मचाते हुए गांव की तरफ गए। जिसके बाद ग्रामीण लाठी, डंडे और अन्य हथियार के साथ मौके पर पहुंचे। अपने तरफ भीड़ को आता देखकर तेंदुआ घबरा गया।इस बीच तेंदुए ने तीन अन्य लोगों को भी घायल कर दिया। पूरे दिन लोग तेंदुए को दौड़ते रहे।
मृत तेंदुआ
इस बीच पुलिस और वन विभाग को भी सूचना दी गई। कानपुर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी मंगवाया गया। वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। थक हारकर जान बचाने के लिए तेंदुआ एक सूखे कुंए में छिप गया। लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो वे वहां पहुंचे और कुंए में पुआल डालकर आग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद तेंदुए के शव को कुंए से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल इस मामले में अज्ञात ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।