प्रदेश के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग मंत्री मोती सिंह ने लोक निर्माण विभाग डाक बंगले में जनपद के कानून व्यवस्था के बारे में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिया है कि कानून व्यवस्था प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और जिला प्रशासन कानून व्यवस्था के बारे में पूरी संजीदगी के साथ तत्पर रहे ताकि आमजन को कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बैठक में जिलाधिकारी शम्भु कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सोमदत्त मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी, समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित थे।